Uncategorized

जिला अस्पताल में रोगी से मिलने आए युवक की बाईक चोरी

रतलाम
शहर में बाईक चोर गिरोह स्टेशन से लेकर अस्पताल व सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय है। बीते दिनों रावटी से रोगी से मिलने आए एक युवक की बाईक अज्ञात बदमाश जिला अस्पताल परिसर से चोरी कर ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धामनिया रावटी निवासी किसान गत दिवस जिला अस्पताल में भर्ती अपने काका रमेश खदेड़ा से मिलने के लिए अपनी काकी के साथ रात लगभग 8 बजे रतलाम आए थे। इन्होने अपनी मोटर साईकल हीरो स्पलेण्डर अस्पताल की पार्किग के पास खड़ी की थी। रात करीब 1 बजे इन्होने वार्ड से बाहर आकर देखा तो बाईक गायब हो चुकी थी। इस चोरी की शिकायत संबधित थाने में की गई है।
उधर ताल थाना क्षेत्र की खारवाकला चोकी में टावर से जुड़े उपकरण अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। मिली जानकारी के अनुसार इंडस टावर लिमिटेड मे कार्यरत टैक्नीशियन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि ताल क्षेत्र में इनकी कंपनी के टावर ताल, करवाखेड़ी, नेगरुन, मनकपुरा, पंथ पिपलौदा, थंब गुराडिय़ा, किशनगढ़, खेताखेड़ी, मंडावल, बरसी में स्थित है।
ग्राम खेताखेड़ी में कांतिलाल पिता अनोखीलाल शर्मा के खेत में इनकी कंपनी का टावर लगा हुआ है। गत दिवस खेत मालिक ने इन्हे मोबाईल पर सूचना दी थी कि आपकी कंपनी का कोई कर्मचारी टाँवर के आसपास दिखाई दिया है। जब इन्होने अपने किसी कर्मचारी को नही भेजे जाने की जानकारी दी और खुद खेताखेड़ी पहुचे तो पचा चला कि टावर में स्थापित विल के 2 जीबीटीडी से 3 नग उपकरण अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। इन उपकरणों की कीमत हजारों रुपए में है। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button