Uncategorized

ट्राफिक में फंसे वाहन की तलाशी में निकली भारी मात्रा में अवैध शराब

रतलाम
आलोट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप लोडिंग वाहन का इंतजार किया। वाहन आया भी मगर इसके चालक ने पुलिस को देखकर वाहन लेकर भागने लगा, मगर कुछ दूर पर ट्रेफिक ज्यादा होने की वजह से वाहन फस गया और पुलिस ने दौड़ लगा कर वाहन पर काबू पा लिया। मगर इसमें सवार दो लोगों में से एक आरोपित फरार हो गया और दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस वाहन में भारी मात्रा में देशी शराब और बीयर बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोट पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रीछा तरफ से बगैर नम्बर के वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ग्राम खामरिया के निकट नाकाबंदी करते हुए वाहन की निगरानी शुरु की थी। इसी दौरान पुलिस को बताए गया वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने इसके चालक को हाथ दिखा कर रुकने के लिए इशारा किया, मगर पिकअप वाहन का चालक तेजगति से वाहन चलाकर आलोट की तरफ भागने लगा। पुलिस ने अपने वाहन से इसका पीछा किया पिकअप वाहन ग्राम खेड़ी होते हुए धरोला की तरफ जाने लगा। इसी बीच कुम्हार नाका के निकट ट्राफिक ज्यादा होने से पिकअप वाहन रुक गया और इसी दौरान वाहन का चालक और इसका साथी वाहन छोडक़र भागने लगे। पुलिस ने बी दौड़ लगाई और एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम प्रधानसिंह पिता विक्रमसिंह सोंधिया निवासी ग्राम रणायरा पीर थाना झारड़ा जिला उज्जैन बताया है। वही भागने वाले का नाम जसपाल पिता मोकमसिंह सोंधिया निवासी फतेहगढ़ चौकी पिपलोन थाना आगर बताया है।
इधर पुलिस ने जब पिकअप लोडिंग वाहन की तलाशी ली तो इसमें से 110 पेटी देशी प्लेन शराब और 67 पेटी बीयर की बरामद की है। दोनो आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कायमी की गई है। बरामद शराब की कीमत हजारों रुपए में बताई जाती है।

Related Articles

Back to top button