Uncategorized

किसान के खाते से तीन लाख और पति पत्नी के साथ 1 लाख की आँनलाईन ठगी हुई

रतलाम
समीपस्थ ग्राम हरथली में एक बुजुर्ग किसान का मोबाईल खराब हो गया। मोबाईल को इनका बेटा रतलाम में ठीक कराने आया तो पता चला कि मोबाईल तो ठीक है, सीम में गड़बढ़ी है। जब सीम और मोबाईल काम करने लगे तो पता चला कि बुर्जुग के बैक खाते से तीन लाख रुपए से अधिक गायब हो चुके है। मामले की शिकायत थाना दिनदयाल नगर में किया गया है। बताया जाता है कि बुजुर्ग सायबर ठगी का शिकार हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय सलीम पिता नियाज मोहम्म्द निवासी ग्राम हरथली ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह आँनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए है और इसके बैंक खाते से 3,75,998 रुपए गायब हुए है।
सलीम खान के अनुसार ये हरथली में रहते है और इनके लडक़े खेती करते है। इनका खाता बैक आँफ बड़ौदा चांदनीचौक शाखा में है। इनके पास सेमसंग कंपनी का मोबाईल है। बीति एक जून को इनका मोबाईल ठीक से काम नही कर रहा था और इस पर ना तो किसी को फोन आ रहे थे, और ना ही जा रहे थे। बुजुर्ग ने मोबाईल में आई दिक्कत से अपने बेटे मोहसिन को बताया तो मोहसीन इस मोबाईल को ठीक कराने रतलाम लाया था। रतलाम में बताया गया कि मोबाईल ठीक है, मगर सीम बंद हो चुकी है। बुजुर्ग ने 17 जून को मोबाईल में नई सीम डलवाई और 30 जून को अपने लडक़े मोहसीन से फोन पे पर आई डी बनाकर बैक आँफ बड़ोदा के खाते को बैंलेस चेक किया तो पता चला कि खाते में मात्र 14 हजार रुपए ही बचे है।
बुजुर्ग ने अपने लडक़े मोहसीन को बैंक भेज कर स्टेंटमेंट मंगवाया तो पता चला कि 2 से 10 जून के बीच इनके खाते से 3 लाख 75 हजार 998 रुपए निकाले गए है। पुलिस ने मामले की जांच कर धारा-318(4) बीएनएस का अवलोकन करते मामला धारा 318(4) बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध किया जाता है।
उधर ग्राम बंजली में रहकर कर मजदूरी करने वाले पति-पत्नी के खाते से भी एक लाख रुपए की सायबर ठगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने यह फोन पे चलाते है, मगर कुछ दिनों से इनका फोन पे बंद था। इसके बाद इन्होने गूगल पे डाउनलोड किया तो कुछ समय के बाद मोबाईल हैंक हो गया गया था। इन्होने मोबाईल रीसेट कर अपना पंजाब नेशनल बैंक के खाते को चेक किया तो इसमें से 39 हजार 800 रुपए गायब थे। इसी दौरान इसी बैंक में अपनी पत्नी इसरत प्रवीण का खाता चेक किया तो पता चला कि इसमें से 10 हजार रुपए गायब हो चुके थे। इसी दौरान इन्होने अपना दूसरी बैंक का खाता चेंक किया तो पता चला कि 51 हजार 459 रुपए गायब हो चुके है। फरियादी के अनुसार किसी अज्ञात बदमाश ने इनके साथ आँन लाईन ठगी की है।

Related Articles

Back to top button