टे्रन से लाखों के जेवर पर चोरी, धर्म की बेटी पर शंका

रतलाम
भीलवाड़ा से पूना जा रही महिला के बेंग में रखे लाखों रुपए कीमत के जेवर रतलाम से मेघनगर के बीच चोरी हुए है। मामले में पीडि़ता ने अपनी धर्म की बेटी पर जेवर चोरी करने की शंका जाहिर की है।
पूणे महाराष्ट की निवासी 50 वर्षीय आशा पति स्व.मुकेश ने जीआरपी को शिकायत दर्ज कराई है कि वह भीलवाड़ा से पूणे जाने के लिए अपनी धर्म की बेटी प्रर्धनिया सोहे के साथ घर से निकली थी, इनके बेंग में लाखों रुपए कीमत के जेवर एक छोटे बेंग में कपड़ों के बीच रखे हुए थे।
यह भीलवाड़ा से लोकल टे्रन में बैठकर चित्तोडग़ढ़ स्टेशन आए तो वहां प्लेटफार्म नम्बर-4 पर इनके 11 सौ रुपए कही गुम हो गए थे। इन्होने प्लेटफार्म पर अपने आसपास देखा और उसके बाद बड़े बेंग की भी तलाशी ली, मगर यह रुपए नही मिले थे। इसके बाद यह डेमू टे्रन से रतलाम पहुचे थे। रतलाम में महिला और इनकी धर्म की बेटी ने पूणे जाने के लिए दो टिकिट खरीदे और इन्दौर से पूणे जाने वाली टे्रन में सवार हो गए थे। इसी बीच जब टे्रन मेघनगर पहुचने वाली थी, तब महिला ने बेंग में जेवर का बाक्स देखा था वह गायब पाया गया। इस बाक्स में सोने का हार, कान की जैलामय चेन, दो जोड़ी कान के झूमके,एक नथ, तीन कान की बालिया और एक चेन रखे हुए थे।
महिला ने मामले की जानकारी जीआरपी को देते हुए अपनी धर्म की बेटी पर जेवर चोरी की शंका जाहिर की है। जीआरपी मेघनगर का होने से असल अपराध धारा 305 (सी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
