कर्ज की धमकी से परेशान कक्षा 10 के छात्र ने दूध के साथ सल्फास गटकी

रतलाम
शहर के तेजानगर में रहने वाले कक्षा दसवी के छात्र ने जबरन रुपए मांगने से तंग आकर बीते दिनों दूध के साथ आधी सल्फास की गोली गटक ली। इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और कर्ज वसूली के लिए परेशान करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।
16 वर्षीय छात्र के अनुसार इसने दो साल पहले किसी काम से लक्कड़पीठा निवासी स्वयंम कुमावत से 10 हजार रुपए उधार लिए थे। छात्र की स्वंयम से मुलाकात स्टेशन रोड़ स्थित भरकादेवी दुकान पर हुई थी। 13 जून को लिए गए 10 हजार रुपए एक माह में लौटाने का वादा किया गया था। इसके बाद पीडि़त छात्र ने 29 जून को स्वयंम को दस की बजाय 20 हजार रुपए वापस दे दिए थे। मगर स्वयंम इसके बाद भी 10 हजार रुपए की मांग करते हुए आए दिन प्रताडि़त कर रहा था। स्वयंम की प्रताडऩा से तंग आकर छात्र ने 1 जुलाई को अपने घर में रखी सल्फास की आधी गोली दूध के साथ मिला कर पी ली और अपने दो दोस्तों को इसकी जानकारी दी थी। बेहोश छात्र को इसके दोस्त व अभिभावक अस्पताल लेकर पहुचे जहां इसका उपचार जारी है। इधर शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 308(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
