9 लाख के कर्ज का दर्द: भाजपा कार्यकर्ता ने दलितों को बंधक बना कर पीटा तो गर्भवती ने खोया बच्चा
काँफी बागान में काम करने वाले एक दर्जन से ज्यादा दलितों पर कर्ज वसूली के लिए अत्याचार करने वाले के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

भाजपा के कट्टर समर्थक नेता के काँफी बागान में काम करने वाले एक दर्जन से ज्यादा दलितों का गुनाह इतना है कि वो अपने मालिक से लिया गया कर्ज किन्ही कारणों से नही चुका रहे थे, मगर बागान में काम करते हुए इस कर्ज की पूर्ति करते आ रहे थे। इधर बागान मालिक को इन दलितों पर विश्वास नही था और इसने इन सभी को बंधक बना कर मारपीट शुरु कर दी। नतीजा ये हुआ कि मारपीट का शिकार लोगों में एक गर्भवती माता भी थी, जिसके होने वाले बच्चे ने कोख में ही दम तौड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुचा है, कार्रवाई की जा रही है, वही भाजपा ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए आरोपित को भाजपा का कार्यकर्ता मानने से इंकार कर दिया है।
कर्नाटक कें चिक्कमगलुरु में एक कट्टर बीजीपी समर्थक ने दलित समुदाय के कई लोगों को बंदी बनाकर रखा था. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
गर्भवती माता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि जगदीश गौड़ा और उनके बेटे तिलक गौड़ा पर दलितों के खिलाफ अत्याचार से संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया है, मगर फिलहाल दोनो ही फरार है और उनकी तलाश की जा रही है।
इधर मामले को गर्माते देख पार्टी प्रवक्ता वरसिद्धि वेणुगोपाल ने कहा कि जगदीश न तो पार्टी के कार्यकर्ता हैं और ना ही पार्टी के सदस्य हैं।
