राजनीति

उद्धव को मशाल तो एकनाथ को तलवार और ढाल

निवार्चन आयोग ने शिवसेना के दोनो गुटों को आवंटित किए चुनाव चिन्ह

शिवसेना में पड़ी फूट और सरकार की अदला बदली के बाद से उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच चुनाव चिन्ह का बवाल आज थम गया है। निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे को जहां एक और मशाल चुनाव चिन्ह आंवटित किया है, वही एकनाथ शिंदे को तलवार और ढाल चुनाव चिन्ह आंवटित कर दिया है।
महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट आमने-सामने हैं. चुनाव तीन नवंबर को होने हैं. ऐसे में दोनों खेमों को अपने चुनाव चिन्ह मिल चुके हैं.
उधर तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में उद्धव गुट शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और एकनाथ शिंदे के पक्ष को बालासाहेबांची शिवसेना का नाम निर्वाचन आयोग ने दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button