आदित्य ठाकरे बोले- हिन्दुत्व में बलात्कारियों की पूजा नही होती है
बोले- चालीस गद्दारो ने ही सिखाया, राजनीति गंदी चीज है

दशहरा के अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने गुजराज की बिलकिस बानो विवाद पर कुछ कहां तो उनके पुत्र आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो मैंने मेरे दादा जी से हिन्दुत्व सीखा है उसमें कभी नहीं कहा गया कि रेपिस्ट की आरती करो, पूजा करो. ये कभी नहीं कहा गया है. जो भी रेपिस्ट हो उसे फांसी पर चढ़ाओ, यही मेरे दादा जी का हिन्दुत्व था. चाहे वो किसी भी धर्म का हो. जो रेपिस्ट होता है उसका धर्म, प्रांत, जाति, भाषा देखे बिना उसे फांसी दी जानी चाहिए।
चैनल से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि 40 गद्दार हमारा नाम हमसे छीनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे सिद्धांतों को नहीं छीन सकते. इन 40 गद्दारों ने दिखा दिया कि राजनीति कितनी गंदी हो सकती है.
उन्होंने गुजरात के बिलकिस बानो रेप केस के दोषियों को रिहा करने पर बीजेपी और गुजरात सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि क्या रेप का जश्न मनाया जा सकता है।
