हत्याकांड:संघ प्रचारक सहित 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद
वर्ष 2013 में की गई थी हत्या, लम्बी सुनवाई के बाद सुनाई गई सजा

बीते 5 नवम्बर 2013 को हुए हत्याकांड के मामले में केरल की एक कोर्ट ने बीएमएस के राज्य सचिव सहित राष्ट्रीय स्वयं संघ के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद और एक एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
मिली जानकारी के अनुसार केएसआरटीसी कर्मचारी संघ (बीएमएस) के राज्य सचिव वेल्लमकोली राजेश, संघ प्रचारक अनिल, साजिकुमार, गिरीश कुमार, अजयन, प्रसाद कुमार, गिरीश, अरुण कुमार, बैजू, बीनू और प्रेमकुमार को उक्त सजा सुनाई गई है।
बताया जाता है कि पांच नवम्बर 2013 को अनावूर नारायणन नायर का पुत्र शिव प्रसाद सीपीएम की छात्र इकाई स्टूजेंट्स फेरडरेशन आँफ इंडिया का क्षेत्रीय सचिव था। शिव प्रसाद पर हमला करने के उद्देश्य से आरएसएस कार्यकर्ता उनके घर में घुसे थे। हमले के दौरान शिवप्रसाद के पिता अनावूर नारायणन ने बचाव का प्रयास किया जिस पर हमला करने वालों ने पत्नी, और बेटों के सामने ही उनकी हत्या की थी, इसी हमले में शिवप्रसाद व इनका भाई भी घायल हुआ था।

