क्राइम

ये कैसा बाल दिवस: 2 बच्चों की मौत, कई घायल

स्कूल स्टाफ सहित 50 से ज्यादा लोग सवाल थे

14 नवम्बर यानि आज बाल दिवस था, हर स्कूल ने अपने अपने ढंग से मनाया। मगर एक स्कूल ने अपने स्कूल के बच्चों को इस दिन दूर दराज की सैर कराने की स्कीम जमाई और बच्चों व स्कूल स्टाफ को बस में सवार करके रवाना हो गए। बस चालक को जल्दी थी उसने आड़ी तेड़ी बस चलाई और हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक दो बच्चों की मौत बताई गई और कई घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री मुआवजे की घोषणा की है, मगर जिन परिवारों ने बच्चों को खोया है, उन्हे ये बाल दिवस वर्षो तक याद रहेगा।
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में बाल दिवस पर घूमने गए बच्चों की एक बस हादसे का शिकार हो गई। चिल्ड्रंस डे पर नानकमत्ता घूमकर वेदराम स्कूल के बच्चों की बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई और पलट गई। बस में बच्चों और स्कूल स्टाफ समेत 58 लोग सवार थे। बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button