आफताब के साथ श्रद्धा के टुकड़ों को ढूंढने के लिए खाक छान रही है पुलिस
हाँलीवुड फिल्मों से सीखा लाश को ठिकाने लगाने का तरीका

दिल्ली सहित समूचे देश को हिला देने वाले वाले श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम देने वाले आफताब अमीन पूनावाला ने शव को ठिकाने का तरीका हाँलीवुड फिल्मों को देखकर सीखा था। इसने शव को काटने के लिए मिनी आरी का उपयोग किया था, जिसे पुलिस फिलहाल बरामद नही कर पाई है। इधर पुलिस आफताब को लेकर उन स्थानों की खाक छान रही है, जहां मृतिका श्रद्धा को काट कर इसके अंग अलग अलग स्थानों पर फैके गए थे। उधर श्रद्धा के पिता ने आरोपित को मौत की सजा देने की मांग की है।
देश की राजधानी दिल्ली में महरौली श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस सबूतों की तलाश में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को मंगलवार को महरौली के जंगलों में लेकर पहुंची है। उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के अंगों को यहीं पर ठिकाने लगाया था। पुलिस के अनुसार आफताब ने श्रद्धा का फोन फेंक दिया था, उसकी लास्ट लोकेशन का पता लगाया जा रहा है ताकि उसे फिर से ढूंढा जा सके। आरोपित ने श्रद्धा के जिंदा होने का आभास कराने के लिए उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल किया था। श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए सिर्फ एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

