पति को कंट्रोल में रखने के लिए पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर ज्योतिष पर लूटा दिए 60 लाख
35 लाख नकद और 25 लाख का सोना देकर बोली-पति पर नियंत्रण रखना चाहती हू

पति बड़ा कारोबारी था, और अपने व्यापार व्यवसाय में परिवार के सदस्यों की सलाह लेता आ रहा था। यह बात उसकी पत्नी को खटकती थी और वह चाहती थी कि पति हर काम उससे पूछकर या सलाह लेकर करे। पति पर कंट्रोल करने के लिए पत्नी ने अपने पुराने प्रेमी से सम्पर्क किया और फिर इन दोनो ने सोशल मीडिया के माध्यम से जादू टोना करने वाले एक ज्योतिष से पहचान बढ़ाई। ज्योतिष ने इन्हे 100 प्रतिशत परीणाम देने की बात कहते हुए रुपए की मांग की तो पत्नी ने अपने घर में रखे करीब 25 लाख के जेवर और 35 लाख रुपए नकद ज्योतिष को दे दिए। इधर पति ने 35 लाख रुपए अपने कर्मचारियों को दीपावली का बोनस व वेतन बांटने के लिए घर में रखे थे। जब रुपए गायब मिले तो पत्नी की पौल खुली और मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सच उगलवा लिया है।
मामला मुंबई के पवई इलाके का बताया जा रहा है।में एक कारोबारी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को वश में करने के लिए टोना-टोटका के नाम पर ज्योतिषि को करीब 60 लाख रुपए दिए. केस दर्ज हो गया है।
प्रेमी के साथ ज्योतिष के साथ साजिस रचने वाली महिला से ज्योतिष ने दावा किया था कि वह उसके पति पर ऐसा जादू चलाएगा कि भविष्य में वह उसकी सलाह बिना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाएगा। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला के प्रेमी परेश गड़ा और ज्योतिषि बादल शर्मा के खिलाफ ठगी और अवैध तरीके से पैसे ऐंठने का केस दर्ज किया है. ज्योतिष व प्रेमी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।
