भिलाई की नंदनी नगर में एक विधायक ने अपनी दुकान शराब कारोबारी को किराए पर देदी जिसका लगातार विरोध हो रहा है। इसी विरोध के बीच क्षेत्रीय पार्षद जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुकान को हटाने की मांग कर रहे है। इसी विरोध के चलते अब दुकान पर आकर शराब लेने और पीने वालों को नि:शुल्क गिलास, पकौड़ा, चने, सोड़ा आदि का वितरण किया जा कर शराबियों से अपील की जा रही है कि वो विधायक जी को इसके लिए धन्यवाद दे।
रहवासियों का कहना है कि नंदनी रोड़ पर देशी-विदेशी शराब खोली गई है। यह दुकान एक विधायक की है। इस दुकान के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और आसपास की अन्य दुकानों का व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस मामले में प्रशासन से गुहार लगाई गई मगर किसी तरह का नतीजा नही पा रहा है। पिछले एक माह से तरह तरह से विरोध प्रदर्शन किया जाकर दुकान को हटाए जाने की मांग लगातार जारी है। पार्षद और जनता का कहना है कि जब तक दुकान नही हटाई जाएगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।