राजनीति
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: 137 साल में 6 ठी मर्तबा होगा मतदान
राहुल गांधी पदयात्रा शिविर के दौरान की करेगे मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार मल्लिकार्जुन खडग़े और शशि थरुर के बीच होने वाले मुकाबले के लिए आज मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नतीजों की घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान की यह प्रक्रिया 137 साल में छठी मर्तबा अपनाई जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए होने वाले इस मतदान में 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि देश भर के लगभग 65 केन्द्रों पर गुप्त मतदान करेगे। राहुल गांधी कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ों यात्रा के शिविर स्थल पर मतदान में भाग लेगे।
