Uncategorized

पहलवान डरे, लाँकअप में खुद जज पहुच गए सुनवाई करने

सागर धनकड़ हत्याकांड में 18 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, दो फरार है

इंटरनेशनल पदक प्राप्त ख्यात पहलवान सुनील कुमार और उनके साथियों पर अपने साथी पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप लगे है। इस मामले में अब तक 18 आरोपितों पर आरोप तय हो चुके है, वही दो आरोपित फरार बताए जा रहे है। इसी मामले में आरोप तय होने के बाद पहली मर्तबा ट्रायल की तारिख तय करने के लिए आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाना था, मगर आरोपितों ने जान का खतरा बताया तो सुरक्षा कारणों से जज साहब को खुद लाँकअप पहुच कर सुनवाई करना पड़ी। अब ट्राईल की शुरुवात आगामी 10 नवम्बर से शुरु होना बताई जाती है।
बताया जाता है कि सागर धनकड़ हत्याकांड में 20 आरोपी बनाए गए है, जिसमें से दो अभी तक फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है, इधर जेल में बंद आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए है। इस मामले में सुनवाई और ट्रायल की तारिख तय करने के लिए आरोपितों को लाँकअप से कोर्ट कक्ष तक ले जाया जाना था, मगर आरोपितों के साथ किसी घटना के खतरे के मद्देनजर व सुरक्षा कारणों से लाँकअप में ही सुनवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button