Uncategorized

मतगणना के बीच-कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप

थरूर के पोलिंग एजेंट ने शिकायत कर लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर हुए चुनाव के बीच आज मतगणना का दौर जारी है, इसी बीच खबर आई है कि इस चुनाव में धांधली की गई है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा है और चुनाव में धांधली की शिकायत की है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरुर के पोलिंग एजेन्ट सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. सलमान सोज़ ने कहा इलेक्शन अथॉरिटी के नियमों की उत्तर प्रदेश में धज्जियां उड़ाई गई. बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया.
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. इसके लिए वोटों की गिनती जारी है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज़ ने चुनाव में धांधली की शिकायत की है.
सलमान सोज़ उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. सलमान सोज़ ने कहा इलेक्शन अथॉरिटी के नियमों की उत्तर प्रदेश में धज्जियां उड़ाई गई. बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया. सलमान सोज ने यह भी कहा कि कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है. सलमान सोज ने अपने पत्र में यह भी कहा कि नियमों के मुताबिक पोलिंग एजेंट को समरी सीट मिलनी चाहिए जो अथॉरिटी की तरफ से नहीं प्रभावित किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button