परिवार को जलाने के बाद हत्यारा पति खुद भी फांसी पर लटका
पुलिस गिरफ्तारी के छापे मार रही थी, हत्यारा पेड़ पर लटका मिला

पंजाब के जालंधर क्षेत्र में पत्नी, बेटी,बेटा और सास ससुर को जिंदा जलाने वाले हत्यारे ने बीती रात खुद को भी मौत के हवाले कर लिया है। पांच लोगों को दर्दनाक मौत देने वाले कालीसिंह का शव आज सुबह गांव के पेड़ से लटका हुआ मिला है।
मेहतपुर गांव में सोमवार रात अपनी पत्नी व दो बच्चों तथा सास-ससुर को पेट्रोल छिडक़कर सोते समय जिंदा जलाकर मारने वाले ने खुद भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उधर आरोपित कालू ने अपने गांव में रात को पेड़ के से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका शव लटकता हुआ मिला।
पंजाब के जालंधर में घटित इस वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि खुरशेदपुरा गांव के रहने वाले कालीसिंह की शादी बीटला गांव की परमजीत के साथ हुई थी। पति की शराबी हरकतों के कारण आए दिन घर में विवाद होते रहते थे। आए जिन के इस कलह के चलते पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने पिता के घर चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से नाराज कालीसिंह बीटला स्थित अपने ससुराल पहुच गया और मकान में बाहर से ताला लगाकर बाहर व खिडक़ी के अन्दर इसने पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी। इस दौरान कमरे के अन्दर जल रहे ससुर सुरजनसिंह, सास जोगिन्दरा, इसकी पत्नी और बेटी अर्शदीप कोर व बेटा गुरमोहलसिंह चीखते रहे, बचाने की गुहार लगाते रहे, मगर इस निर्दयी पति को किसी पर रहम नही आया। 
