क्राइम

पत्नी,बेटे-बेटी सहित परिवार के पांच लोगों को जलाकर राख किया

पंजाब के जालंधर में दर्दनाक वारदात, एक साथ पांच लोगों को जलाकर मार डाला

पारीवारिक मनमुटाव के चलते अपनी पत्नी के बच्चों सहित मायके चले जाने से नाराज एक शराबी ने खौफनाक कदम उठाया और उसने मायके पहुच कर सास, ससुर, पत्नी और बेटा-बेटी को जिंदा जला कर मार डाला। सभी को आग के हवाले कर देने के बाद घर के बाहर आरोपित कुछ देर चीखा चिल्लाया और फरार हो गया, जिसे पुलिस अब तलाश कर रही है।
पंजाब के जालंधर में घटित इस वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि खुरशेदपुरा गांव के रहने वाले कालीसिंह की शादी बीटला गांव की परमजीत के साथ हुई थी। पति की शराबी हरकतों के कारण आए दिन घर में विवाद होते रहते थे। आए जिन के इस कलह के चलते पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने पिता के घर चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से नाराज कालीसिंह बीटला स्थित अपने ससुराल पहुच गया और मकान में बाहर से ताला लगाकर बाहर व खिडक़ी के अन्दर इसने पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी। इस दौरान कमरे के अन्दर जल रहे ससुर सुरजनसिंह, सास जोगिन्दरा, इसकी पत्नी और बेटी अर्शदीप कोर व बेटा गुरमोहलसिंह चीखते रहे, बचाने की गुहार लगाते रहे, मगर इस निर्दयी पति को किसी पर रहम नही आया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुची तब कर परिवार के पांचों लोग बुरी तरह जले हुए थे, इसकी पत्नी ने मरने से पूर्व बयान दिया है कि रात काली अपने किसी दोस्त के साथ आया था और उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। बयान देने के कुछ समय बाद चार लोगों की तरह पत्नी का भी निधन हो गया। पुलिस अब काली और उसके साथी को तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button