Uncategorized

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: राहुल गांधी को भी वोट दे आए कांग्रेसी

चुनाव प्राधिकरण ने निरस्त किए 400 से ज्यादा वोट

 

वर्षो से कांग्रेस में रहते हुए जनता के मतदान से सत्ता और विपक्ष में कई पदों पर रह चुके कांग्रेसियों को अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान करना नही आया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे या शशि थरुर के पक्ष में मतदान करना था, मगर कुछ समझदार कांग्रेसी मतपत्र पर राहुल गांधी का नाम लिख आए थे। ऐसे में चुनाव प्राधिकरण ने ऐसे 400 से ज्यादा मतों को अवैध माना है। इस चुनाव में कुल 9385 मत डाले गए थे, जिनमें से 416 मत अमान्य किए गए है।
बताया जाता है कि जो 416 वोट रिजेक्ट हुए उसमें कुछ ने नम्बर लिखा तो किसी ने दस्तखत किए. तो कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने राहुल गांधी का नाम लिख दिया. इसी की वजह से इन वोटों को रिजेक्ट करना पड़ा
इधर चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा के बाद थरूर ने एक बयान में कहा, अंतिम फैसला खरगे के पक्ष में रहा, कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने कहा, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खरगे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button