Uncategorized
वकील ने पत्नी और सांस को मौत के घाट उतारा
अलग अलग रह रहे थे, पति पत्नी, बच्ची को लेकर चल रहा था विवाद

पेशे से वकालत कर रहे एक युवक ने आज अपनी पत्नी और सास पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वकील का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था, इसलिए पत्नी दो साल से अपनी मां के घर रहने लगी थी। मामला कोर्ट में था और वकील अपनी बच्ची को अपने साथ रखना चाहता था। इसी मामले में आज वह अपने ससुराल गया, जहां विवाद फिर बढऩे लगा, इसी बीच वकील ने दोनो पर हमला कर इनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
मामला छत्तीशगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा है। यहां वकालत करने वाले सौरभ उपाध्याय ने अपनी पत्नी मनीषा और सास रमा पांडेय पर राड से हमला कर हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुचाया और वकील को हिरासत में लिया है।
