प्रेमी बोला- शादी करने से बेहतर है जेल जाना
पीडि़ता ने शादी के लिए दबाव बनाया, प्रेमी नही माना तो प्रकरण दर्ज करवा दिया

फेसबुक पर दोनो की दोस्ती हुई। प्रेमिका ने प्रेमी को मोबाईल दिया, ताकि दोनो की बाते हो सके। दोनो के बीच सभी तरह के संबध भी हुए तो युवती ने शादी के दबाव बनाना शुरु कर दिया, उधर युवक शादी के लिए तैयार नही था और उसने युवती से बातचीत बंद कर उसका दिया हुआ मोबाईल भी घर जाकर वापस कर दिया। कुछ दिनों तक युवती इस युवक से सम्पर्क करने का प्रयास करती रही और जब सफल नही हुई तो थाने जाकर युवक के खिलाफ 376 के तहत कायमी करवा दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी की तो युवक नाचते-गाते हुए खुशी-खुशी जेल चला गया, उसका कहना था कि शादी से बेहतर है जेलखाने में जाना।
मामला जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। यहां दुलदुला की युवती ने चराई डांड मेें रहने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार युवती ने थाने में प्रकरण दर्ज कराने के कुछ समय पहले भी युवक को शादी का प्रस्ताव दिया था, मगर युवक नही माना। इसके बाद पुलिस ने भी इसे समझाईश देने का प्रयास किया तो युवक ने कहां कि वह शादी करने से ज्यादा जेल जाकर खुश रहेगा।
