Uncategorized

गैस सिलेण्डर फटा: 4 की मौत,16 घायल हुए

जौधपुर के किर्ती नगर में हादसा, 8 लोग गंभीर रुप से झुलसे

जौधपुर के किर्तीनगर इलाके में आज दोपहर गैस सिलेण्डर फटने से चार लोगों की मौत हो गई वही लगभग 16 लोग घायल हुए है। मरने वालों में सभी एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे है। इनमें तीन बच्चे और एक युवक शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि रिफिलिंग के दौरान ये हादसा हुआ है। विस्फोट के कारण आसपास खड़ी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।
गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाके से करीब एक किलोमीटर का इलाका दहल उठा। मामला जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके का है। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हुआ था। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाडिय़ां भी आग की चपेट में आ गईं हैं। घटना दोपहर 2 से 2:15 बजे के बीच की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह मकान कोजाराम लोहार का है। कोजाराम के चार भाई का परिवार इसी घर में रहता है। अस्पताल में भर्ती 16 में से करीब 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए हैं। यह भी सामने आ रहा है कि कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का भी काम करता था। इस मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर बाहर निकाले गए। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button