सिरफिरे शादीशुदा की करतूत: घर में सो रही युवती को पेट्रोल डाल कर फूंका, मौत
आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने मृतिका के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की

झारखंड में बेटियों को आग के हवाले कराने का दौर थमने का नाम ही नही ले रहा है। गत दिवस एक शादीशुदा सिरफिरे ने एक 19 साल की बेटी को उसी के घर में घुस कर जला दिया। करीब 90 प्रतिशत जली युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकार ने उपचार के भी व्यापक प्रबंध किए मगर युवती ने आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवती के अंतिम बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है, वही सरकार के मुखिया ने मृतिका के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।
झारखंड के जरमुंडी के भालकी गांव में एक 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। युवती को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इसी मौत हो गई। सूत्रों के आरोपी व मृतिका के बीच पहले मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लडक़ी ने शादी से इनकार कर दिया था और आरोपी की शादी हो चुकी थी, मगर आरोपी फिर भी दूसरी शादी मृतिका से करना चाह रहा था।
इधर, पुलिस ने आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पीडि़ता के परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.
