अवैध संबध:प्रसाद बांटने दुर्गा पांडाल गए युवक की लाश मिली, दोस्त ही निकला हत्यारा
आरोपी और मृतक ने साथ में पी शराब और दोनो के बीच मृतक की पत्नी को लेकर हुआ था विवाद

होटल में काम करने वाले संतोष यादव को ये पता नही था कि वह दशहरे के दिन दुर्गा पांडाल में प्रसाद वितरण कर कभी अपने घर नही लौट पाएगा। संतोष प्रसाद वितरण कर अपने घर लौट रहा था कि तभी उसका हम प्याला-हम निवाला दोस्त प्रमोद मिला, दोनो ने साथ में बैठ कर शराब पी। इसी बीच बातचीत के बीच संतोष यादव ने प्रमोद से बोला कि तुम मेरी पत्नी से मेलजोल बढ़ाना बंद कर दो। इस बात पर प्रमोद और संतोष के बीच विवाद हो गया, यह विवाद इतना बढ़ा कि प्रमोद ने संतोष की गला दबा कर हत्या कर दी।
मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र है। यहां लिंगियाडीह क्षेत्र में रहने वाले संतोष यादव का शव पुलिस ने गत दिवस बरामद कर मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि घटना वाले दिन प्रमोद और संतोष एक साथ देखे गए थे। पुलिस ने इस मामले में प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछतात की तो आरोपी के जुर्म स्वीकार कर उक्त बाते पुलिस को बताई है।
