दुर्गा पांडाल में आग: 3 की मौत, कई घायल
आरती के समय हुआ हादसा, सीएम योगी ने दुख जताया, घायलों के उपचार के विशेष इंतजाम किए

यूपी के भदोही जिले में बीती रात दुर्गा पांडाल में उस समय आग लग गई जब भक्तजन आरती में हिस्सा ले रहे थे। इस आगजनी में एक महिला व दो बच्चे की मौत गई वही कई लोग बुरी तरह से झुलसे है। घटना पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के उचित व त्वरित उपचार के निर्देश दिए है। इसके तहत सभी घायलों को ग्रीन काँरीडोर से वाराणसी ले जाने का इंतजाम कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा पांडाल को कागज व थर्माकोल से गुफानुमा बनाया गया था और इसमें जाने और आने का एक ही रास्ता था। यहां भक्तजन जब आरती में हिस्सा ले रहे थे, तभी इस पांडाल में लगा एक पर्दा जलने लगा। लोग कुछ समझ पाते इतनी देर में आग ने भीषण रुप धारण कर लिया और पूरा पांडाल राख हो गया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
इस दौरान हुई भगदड़ में कई लोग घायल हुए व झुलसे है, वही तीन की मौत होना बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय अफसरों ने रात को ही निर्देश जारी करते हुए दुर्गा पांडालों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने की हिदायत दी है।
