नर बलि: भगवान ने बलि मांगी, हत्यारों ने 6 साल के बच्चे का गला काटा
दिल्ली की झुग्गी बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात, दोनो आरोपी गिरफ्तार

भगवान शिव की भक्ति के नाम पर गांजे आदि मादक पदार्थो का सेवन करने वाले दो लोगों ने एक 6 साल के मासूम की गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उन्हे लगता था कि भगवान शिव उनसे नाराज है और नर बलि मांग रहे है। झुग्गी बस्ती में रहने वाले मृतक बच्चा दो बहनों के बीच एक भाई था। हत्यारों ने बच्चे की हत्या कर शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया था और खून से सने कपड़े बदल कर फरार होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इन धर दबोचा है।
नरबलि का ये सनसनीखेज मामला दिल्ली की लोधी कालोनी के समीप बनी झुग्गी बस्ती का है। मृतक बच्चे की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। धर्मेंद्र तीन भाई-बहनों में बीच का था। उसका एक बड़ा है और 2 साल की बहन है। मृतक 6 साल का था।
मुख्य आरोपी विजय ने बताया कि भगवान शिव के प्रसाद यानी गांजा का सेवन करने के बाद वह उस स्थान पर गया था जहां कुछ महिलाएं भजन गा रही थी, उन्होंने भगवान शिव की पूजा करने के लिए अगरबत्ती मांगी, लेकिन किसी ने उन्हें अगरबत्ती नहीं दी। इसके बाद वह वापस अपनी झुग्गी में आ गए और उन्हें भ्रम हुआ कि भगवान शिव एक बच्चे की बलि मांग रहे हैं। इसके बाद जब मृतक धर्मेंद्र अपनी झुग्गी के पास जा रहा था तो वह बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गया और इसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
