Uncategorized
कालीन भय्या को चुनाव आयोग ने नेशनल आईकाँन बनाया
आम चुनावों में शत प्रतिशत मतदान के लिए करेगे जागरुक

वेब सीरीज मिर्जापुर सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके कालीन भय्या के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब मतदाताओं को शत प्रति मतदान के लिए प्रेरित और जागरुक करेगे। चुनाव आयोग ने उन्हे नेशनल आईकाँन बनाया है। इनके नाम की घोषणा मुख्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की है।
चुनाव आयोग आम चुनावों में शत प्रतिशत मतदान के लिए ख्याती प्राप्त लोगों को ब्रांड एंबेसडर या नेशनल आईकाँन बनता है। इसी क्रम में पहले भी कुछ चर्चित प्रतिभाएं चुनाव आयोग का हिस्सा रहे है। इधर चुनाव आयोग ने छह राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर तारिखों का ऐलान भी किया है।
