Uncategorized

झोले में बहन की कटी गर्दन लेकर थाने पहुचा भाई

मां ने बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बेटे को उकसाया

 

हर तरफ शौर है, बेटियों को बचाने पर जोर है। मगर बेटियों को आज आजादी कहां है ? सरकारे भले ही भौकती रहे? , इनके नाम पर राजनीति करती रही। मगर बेटियों के साथ अन्याय आज भी जिन्दा है। देश के साफ सुथरे राज्य के गोंडा जिले मेें एक बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख मां इतनी उत्तेजित हो गई कि उसने अपने बेटे को अपनी ही कोख से जनी बेटी के मौत का फरमान सुना डाला। बेटे ने भी अपनी बहन की हत्या की और गर्दन लेकर थाने पहुच गया।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार में रहने वाली एक महिला ने घर में अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने बेटे कलीम को दी। बहन की इस करतूत पर भाई इस कदर नाराज हुआ कि उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कलीम ने बुधवार रात गड़ासे से अपनी बहन का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह कटे हुए सिर को झोले में रखकर थाने पहुंच गया।
नारायणपुर कला गांव के दामोदरपुर निवासी तसलीमा ने बताया कि बीते दिवस वह किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं। इस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। जब वह वापस आईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर दरवाजा खुला तो उन्होंने बेटी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। ं तसलीमा ने बताया कि देर शाम कलीम वापस आ गया था। इसके बाद वह खाना खाकर सोने चली गई। वहीं आहट होने पर जब तसलीमा ने उठकर देखा तो बेटी सजरुन्निशा का सिर कटा हुआ पड़ा था और उसके शव के पास में भाई कलीम खड़ा हुआ था। इसके बाद वह बहन के सिर को झोले में रखकर मोटरसाइकिल से थाने चला गया। थाने पहुंचकर आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसने अपनी बहन की हत्या कर दी है और सबूत के तौर पर अपने साथ बहन का सिर लाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button