20 माह बाद सलाखों के पीछे पहुची फर्जी टीचर , नाम बदल कर नौकरी कर रही थी
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराया था,मामला, रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

किसी दिप्ती नाम के दस्तावेजों को हासिल कर पूजा नामक महिला ने शिक्षा विभाग में नौकरी पाई और मोटी तनख्वाह भी अर्जित कर ली। जब किसी ने मामले की शिकायत विभाग को की तो खण्ड शिक्षा अधिकारी के आवेदन पर पुलिस ने फर्जी महिला टीचर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इधर प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही महिला फरार हो गई। पुलिस ने कई जगह इसे खोजा मगर इसका सुराग नही लग पा रहा था। बीते दिनों इसके एक स्टेशन पर खड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे 20 माह हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे धकेल दिया है।
मामला यूपी के कांसगंज के गंजडूंडडवारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नुरपूर परिषदीय प्राथमिक स्कूल का है जहां पूजा नामक महिला ने दिप्ती बनकर नौकरी हासिल कर ली थी। विगत 2020 में इसकी पौल एक शिकायत के माध्यम से खुली तो दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई और जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए थे।
फिरोजाबाद जिले के सलेमपुर करखा में रहने वाली पूजा के खिलाफ खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रकरण दर्ज कराया तो पूजा मौके से फरार होकर करीब 20 माह तक अलग अलग ठिकानों पर फरारी काटती रही। पिछले दिनों मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इसे स्टेशन से हिरासत में ले लिया है।
