करवा चौथ: पत्नी ने पति को दिन में दिखाया चांद
गर्लफेंड के साथ बाजार में खरीदारी कर रहे पति को जमकर पीटा

सुहागनों के महापर्व करवा चौथ पर माता-बहने रात तक चद्रमा निकलने का इंतजार अपने पति के साथ करती है, मगर गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को दिन में ही चांद के दर्शन करा दिए। बताया जाता है कि पति अपनी प्रेमिका के साथ बाजार में खरीदारी कर रही था और इसकी भनक पत्नी को लग गई। फिर क्या था, पत्नी ने बाजार पहुच कर पति की पिटाई करते हुए उसे दिन में ही चांद तारे दिखा दिए।
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के सिहानी गेट थानान्तर्गत रहने वाली महिला का विवाह विजय नगर निवासी युवक के साथ हुआ था। कुछ समय साथ रहने के बाद जब दोनो के विचार मेल नही खाए तो दोनो ने अलग रहने का निर्णय ले लिया। मामला न्यायालाय तक पहुचा हुआ है। इसी बीच पत्नी को पता चला कि उसके पति के अन्य महिला से अवैध संबध है और इन्ही अवैध संबधों के कारण वो उसे त्यागना चाहता है। इस जानकारी के बाद उसने पति पर नजर रखना शुरु कर दी।
गुरुवार को करवा चौथ थी और इसी दौरान पत्नी को खबर मिली कि इनके पति गर्लफ्रेंड के साथ तुराबनगर के एक मार्केट में खरीदारी कर रहे है। पत्नी ये खबर सुन कर आग बबूला हो गई और उसमें ऊंचे हिल वाली चप्पल लेकर मार्केट की और दौड़ लगा दी। मार्केट में पति और उसकी प्रेमिका खरीदारी में व्यस्त थे और पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका पर चप्पलों की इतनी बरसात की थी कि पति को दिन में ही चांद नजर आ गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुची और पति पर शांति भंग करने का प्रकरण दर्ज किया है। इसकी प्रेमिका को आगे से ऐसी हरकत नही करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
