दूध में छिपकली उबाल दी, 40 बच्चे बीमार, 4 रसोईयों के हटाया
यूपी के एक स्कूल में मिड-डे मिल में लापरवाही उजागर

सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य का दावा करने वालों के राज में बच्चों को दूध में छिपकली उबाल कर पिलाई जा रही है। यूपी के एक स्कूल में रसोईयों ने बच्चों को दूध वितरण करने के लिए इसे उबाला तो इसमें छिपकली गिर पड़ी। इस दूध की बगैर पड़ताल किए ही बच्चों को वितरित कर दिया, जिससे 40 बच्चों की तबियत बिगडऩे लगी। एक के बाद एक बच्चे बीमार होने लगे तो दूध का भगोना देखा गया, जिसमें छिपकली के छिपकली के अवशेष पाए गए थे। घटना के बाद हंगामा मचा तो स्कूल से जुड़े चार रसोईयों को हटा कर अन्य की व्यवस्था की गई है। जिम्मेदारों का कहना है कि बच्चों का उपचार कराया जाकर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
मामला यूपी के सीतापुर स्थित गोंदलामऊ इलाके के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर का है। जहां दोपहर बच्चों को मिड-डे-मील में मिलने वाले दूध को गरम करने के दौरान उसमें छिपकली गिर गयी. रसोइया ने बिना देखे ही उसी दूध को तकरीबन 40 बच्चों को पिला दिया।
छिपकली वाले दूध को पीने से जब बच्चों की हालत बिगडऩे पर डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर सभी को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद सभी सुरक्षित बच्चे हुए. वहीं डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए थे. खंड शिक्षा अधिकारी की जांच के बाद यह साफ हो गया था कि रसोइयों ने लापरवाही से अपना कार्य किया था और बगैर दूध को छाने हुए बच्चों को परोस दिया था.
खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी थी. इसके बाद बीएसए अजीत कुमार ने लापरवाही के आरोप में स्कूल में कार्यरत 4 रसोइयों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए और साथ ही स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर मामले को छुपाने और बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्ट देकर जवाब तलब किया है।
