Uncategorized

सीएचओं बोले-आयुष्मान कार्ड नही बनाएगे

दर्जनों सीएचओं ने सीएमएचओं कार्यालय पहुच कर दिया ज्ञापन

रतलाम। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य की गति फिलहाल धीमी चल रही है। प्रदेश के अन्य जिलों में जहां हर दिन 5-5 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है, वही जिले में यह आंकड़ा एक हजार को भी पार नही कर पा रहा है। पिछले माह से धीमी हुई इस गति को तेज करने के लिए स्वास्थ्य के साथ ही विभिन्न विभागों के अमले को तैनात किया गया है। इधर इस कार्य को करने में सहयोग करने से जिले के सीएचओं (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) ने इंकार कर दिया है। इन्होने एक जुट होकर गुरुवार को अपनी मांग से सीएमएचओं व जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है। उधर सीएमएचओं ने बगैर अनुमति के मुख्यालय छोडक़र आने वाले सभी सीएचओं का एक दिन का वेतन काटे जाने की तैयारी की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिला प्रशासन और सीएचएमओ द्वारा हम पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में हमारा मूल काम प्रभावित हो रहा है। इस कार्य के लिए अन्य विभागों के पास भी बड़ा अमला है, ऐसे में हम पर दबाव बनाया जाना अनुचित है।
ज्ञापन में बताया गया है कि सीएचओ से आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने के लिए कोई निर्देश भी नही है और ना ही इस कार्य के लिए किसी तरह की प्रोत्साहन राशि तय की गई है। इन्होने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी भी दी है कि अगर इनसे दबाव पूर्वक आयुष्मान कार्ड बनवाए जाते है तो समस्त सीएचओं हड़ताल पर चले जाएगे जिसकी जबावदारी प्रशासन की होगी।
इधर आयुष्मान कार्ड को दबाव पूर्वक बनवाने के मामले से गुस्साए सीएचओं को शांत करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डाँ.अजहर अली ने कहां कि सीएचओं को सिर्फ आशा कार्यकर्ताओं आदि का सहयोग करना है, इसमें ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा सकती है। आयुष्मान कार्ड किसी जरुरतमंद व्यक्ति के उपचार का मुफ्त आधार है, ऐसे में सभी मानवता का परिचय देते हुए इस कार्य को तेज गति से पूरा करना चाहिए। उधर बगैर किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति से मुख्यालय छोड़ कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आने वाले सीएचओं का एक दिवसीय वेतन काटने की तैयारी सीएमएचओं के निर्देश पर की जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button