Uncategorized
बिहार: सीएम नीतीश बाबू, बाल-बाल बचे
गंगा के छठ घाटों का निरीक्षण करते समय स्टीमर खंबे से टकराया

खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा मय्या के बीच जल मंत्री व अफसरों के साथ स्टीमर में सवार होकर छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उस समय बाल बाल बच गए जब स्टीमर एक खंबे से टकरा गया। हालांकि अफसरों का कहना है कि गांधी घाट के पास स्टीमर किसी कारण से बंद हो गया था। इसके बाद उन्हें साथ चल रहे दूसरे स्टीमर से वापस लाया गया।
