Uncategorized
गुजरात हादसा: बस की चपेट में आने से 135 की मौत, 25 घायल
सूरजबाड़ी ब्रिज पर तेज रफ्तार बस ने मारी थी टक्कर

गुजरात स्थित कच्छ के सूरजबाड़ी ब्रिज पर तेज रफ्तार आ रही बस की टक्कर से 135 से ज्यादा भेड़ बकरियों की मौत हो गई है वही 25 से ज्यादा पशु घायल होना बताए जा रहे है। हादसे की खबर मिलते ही मालधारी समाज के नेताओं ने मौके पर पहुच कर पशु पालकों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का वादा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सडक़ मार्ग से दौ से ज्यादा भेड़ बकरियों को ले जाया जा रहा था, इसी दौरान सूरजबाड़ी ब्रिज से तेज रफ्तार से गुजर रही एसटी ने हार्न बजाकर पशुओं को इधर उधर करने का प्रयास किया, इसी बीच इस सरकारी बस की रफ्तार तेज होने के कारण कई पशु बस की चपेट में आ गए और कुछ पशु बस के नीचे आकर मर चुके है। इस घटना के बाद पूरे ब्रिज पर पशुओं के शव बिखरे पड़े हुए है।
