Uncategorized

दंगा: भाजपा विधायक सहित 12 को कोर्ट ने सजा सुनाई

मुजफ्फरनगर के कवाल में वर्ष 2013 में हुआ था दंगा

कोर्ट ने मुजफ्फरनगर के कवाल में वर्ष 2013 में हुए दंगों में शामिल भाजपा विधायक विक्रम सैनी सहित 12 लोगों को दो दो साल की सजा सुनाई है। इस मामले में दो दर्जन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार कवाल गांव में गौरव और सचिन की हत्या कर दी गई थी। दोनों आपस में ममेरे भाई थे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि 29 अगस्त क मोहल्ला भूमिया के आसपास दो पक्ष के बीच विवाद हुआ है। जब वहां पर जाकर देखा, तो अनीस और अबरार के मकान की छत पर चढक़र मुस्लिम समाज के लोग, जबकि चंद्रशेखर बोस के मकान की छत से दूसरे पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव कर रहे थे।
आरोप था कि मौलाना मुकर्रम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी, जबकि दीपक आदि भी नाजायज असलहे से फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। काफी लोग फरार हो गए थे। इनमें 15 लोगों को नामजद किया गया था।
खतौली से भाजपा के मौजूदा विधायक विक्रम सैनी को बलकटी के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी धर्मवीर और सलेकचंद को एक-एक बल्लम, रविन्द्र को फरसा और नूर मोहम्मद को तलवार के साथ हिरासत में लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button