जिलाध्यक्ष के नाम पर गहमागहमी: सिंधिया ने कोर कमेटी की बैठक से किया किनारा ?

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में ग्वालियर जिलाध्यक्ष के नाम पर चर्चा निकली तो अभय चौधरी का नाम आगे किया गया। अभय चौधरी केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के खास बताए जाते है। इस नाम पर दूसरे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे पर नाराजगी नजर आई और वो बैठक छोडक़र चले गए। बीच बैठक को छोडक़र जाने पर उनसे सवाल भी किए गए तो उन्होने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है।
बीजेपी कोर ग्रुप की बेठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम निर्णय लिए जाना है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल आदि शामिल हुए थे।
