Uncategorized

नौकरानी के प्रेमी पर आया सेठानी की दिल, 32 लाख का सोना देकर करा दी पति की हत्या

प्रापर्टी डीलर था पति, 20 साल से बच्चों के साथ बेहतर जीवन बीता रहे थे, पति पत्नी, अब आ गया जीवन में भूचाल

पति-पत्नी 20 साल से सुखमय वैवाहिक जीवन बीता रहे थे, दो सुंदर बच्चे स्कूली पढ़ाई कर रहे थे। पति प्रापर्टी डीलर था, और घर में किसी बात की कोई कमी नही थी। इसी बीच इनके जीवन में भूचाल आया और पत्नी ने अपने सात फेरे के पति की हत्या की साजिश रच डाली। प्रापर्टी डीलर ने घरेलू कार्य व अपनी पत्नी के सहयोग के लिए एक नौकरानी रख ली। इस नौकरानी का एक प्रेमी था। इस प्रेमी पर प्रापर्टी डीलर की पत्नी का दिल आ गया और देखते ही देखते इन्होने सभी सीमाएं लांघ दी। पत्नी ने प्रेमी को 32 लाख रुपए का सोना देकर पति की हत्या एक शार्प शूटर के माध्यम से करवा दी। पुलिस ने काफी खोजबीन और प्रयासों के बाद इस हत्या का राज खोला है। आईए जानते है अवैध संबधों का यह नतीजा।
मामला गुरुग्राम के पालम विहार इलाके का है जहां कुछ दिनों पहले एक निर्माणधीन भवन से प्रापर्टी डीलर 45 साल के धर्मेश यादव का शव बरामद किया गया था। इस इमारत का निर्माण धर्मेश ही करा रहे थे और यह सुरक्षा की दृष्टि से कुछ दिनों से यही सो रहे थे, तभी किसी ने इनकी हत्या कर दी थी।
हत्या की खबर मिलते ही इनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक धर्मेश की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक होने के कारण ये परिवार से अलग ही रहते थे। इनके हत्या के बाद जहां एक परिजनों व समर्थकों ने विरोध जताते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की थी, वही धर्मेश की पत्नी नीतू यादव मौक पर दहाड़े मार मार कर रो रही थी।
पुलिस ने पत्नी की इस तरह की रुलाई और बार बार मायूस होते चेहरे को देख आंशका जाहिर की थी कि हो ना हो इस हत्या में पत्नी का हाथ हो सकता है। इसी थ्योरी पर जांच आगे बढ़ी तो कुछ ही दिनों में मामला साफ हो गया और पुलिस ने मृतक की पत्नी नीतू यादव और शार्प शूटर मोहम्द्दीन को हिरासत में ले लिया है जबकि प्रेमी बबलू फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार नीतू और मृतक धर्मेश यादव का विवाह 20 साल पहले हुआ था और इनके दो बच्चे है जो देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं।
बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व धर्मेश के घर काम करने वाली नौकरानी के प्रेमी 22 साल के बबलू पर नीतू यादव का दिल आ गया। इस बीच इनके अवैध संबध बने तो यूपी के ग्राम संभल में रहने वाले बबलू से नीतू की मेल मुलाकात तेजी से बढऩे लगी। नीतू अपने बच्चों से मिलने देहरादून आए दिन जाने लगी और वही पर वह बबलू को भी बुला लिया करती थी। इन्ही अवैध संबधों के बीच बबलू और नीतू के बीच स्कीम बनी कि क्यू ना धर्मेश को मौत के घाट उतार दे और उसकी सारी प्रापर्टी अपने हाथ आ जाएगी व बबलू व नीतू दोनो आराम से जिन्दगी गुजारने लगेगे।
इस योजना को अंजाम देने के लिए यूपी के ही एक शार्प शूटर मोहम्मदीन से सम्पर्क किया गया और बड़ी रकम के रुप में नीतू यादव ने बबलू को 65 तोला सोना कीमत करीब 32 लाख रुपए दे दिया।
इसी बीच नीतू ने बबलू से अपने पति को ठिकाने लगाने की बात कही। इस पर बबलू ने नीतू से मोहम्मद्दीन से मिलाया था। शॉर्प शूटर मोहम्मद्दीन भी बबलू के ही गांव का रहने वाला है। पति की हत्या के लिए नीतू ने प्रेमी को 32 लाख रुपये का सोना दिया था।
इधर घर में सिर्फ नीतू यादव को पता था कि धर्मेश अपनी निर्माणाधीन इमारत में सोता है। ऐसे में उसने एक दिन अपने प्रेमी को मोबाईल पर धर्मेश की लोकेशन भेजी। यह लोकेशन शार्प शूटर के पास पहुची और आरोपित ने धर्मेश यादव को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने जांच में नीतू और बबलू की मोबाईल चेट और देहरादून में एक साथ लोकेशन को आधार बना कर पूछताछ शुरु की तो सारा सच सामने आ गया।
पुलिस को छानबीन में पता चला की नीतू के मोबाइल से बबलू के मोबाइल पर निर्माणाधीन साइट की लोकेशन भेजी गई थी। छानबीन के दौरान पता चला कि बबलू ओर नीतू की चैट और दोनों की एक साथ देहरादून की लोकेशन से सब कुछ क्लीयर हो गया था। पुलिस नीतू और बबलू को पहले गिरफ्तार करना चाहती थी, मगर बबलू मोबाईल सिम बदल बदल कर दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से फरार हो गया और पुलिस को नीतू और शार्प शूटर हाथ लगा है। ये दोनो फिलहाल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button