क्राइम

शराब की बोतल में जहरीला सांप निकला

शराबियों में हडक़ंप, अक्टूम्बर माह में वेयर हाउस से निकली थी बोतल

दो मित्रों ने शराब पीने का प्लान बनाया, और एक ने दुकान से शराब की बोतल खोलकर इसे सेवन करने की तैयारी की। जैसे ही शराब की बोतल उठा कर इसे खोलने का प्रयास शुरु किया गया, वैसे ही बोतल के अन्दर एक जहरीला सांप नजर आया। शराब की बंद बोतल में सांप देख कर दोनो घबरा गए और दौडक़र दुकान पर गए तो वहां पहले से ही खड़ी सुराप्रेमियों में हडक़ंप मच गया। जैसे तैसे इस शराब की बोतल की जगह दूसरी बोतल दी गई। देशी शराब दुकान के सेल्समैन शिव दयाल बर्मन ने बताया शराब काटून में भर कर आता है जिसे हम वितरित करते हैं। शराब बेयर हॉउस से आती है बोतल में 14 अक्टूबर 2022 की सील लगी हुई है।
मामला जांजगीर जिले के पामगढ़ का है, जहां स्थित शराब दुकान से खरीदी गई बोतल में सांप निकला है। बताया जाता है कि सोनसरी निवासी वीरेन्द्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ के शराब दुकान पहुंचा, उसने देशी शराब खरीदी और पिने के लिए पास ही में बैठ गया उसने शराब की बोतल जैसे ही खोलने के लिए उठाया। उसे उसमे पूरा सांप मरा हुआ तैरता नजर आया देखे कर वह हड़बड़ा गया। यह बात अन्य शराबियों को लग गई। देखते ही देखते शराबी इक्क्ठा हो गए। बताया जा रहा की सांप बेरिया करार है, जो बहुत ही जहरीला होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button