राजनीति

हिमाचल चुनाव: दो दर्जन कांग्रेसी.. भाजपा की शरण में..

चुनाव के चार दिन पहले खेमेबाजी से कांग्रेस में हाहाकार

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड सहित राज्य के कई कांग्रेस नेता और सदस्य भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हिमाचल प्रदेश में वोटिंग से चार दिन पहले कांग्रेस पार्टी के कुल 26 नेता सत्ताधारी पार्टी भाजपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 26 नेताओं का भाजपा में जाना, कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़े झटके के रूप में है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी मौजूद थे। कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता, मेहर सिंह कंवर, और गोपाल ठाकुर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button