Uncategorized

गुजरात चुनाव: बैबाक पत्रकार और किसान पुत्र इसुदान गढ़वी है आप का चेहरा

गुजरात में 159 करोड़ के घोटाले को उजागर कर हुए थे, चर्चित

गुजरात चुनाव का बिगुल बजते ही जहां एक और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को खंगालना शुरु कर इनके नामों को अंतिम रुप देना शुरु कर दिया है, वही आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के चेहरे के रुप में इसुदान गढ़वी का नाम आगे कर पूरे गुजरात की राजनीति को हिला दिया है। बैबाक पत्रकार और किसान परिवार में जन्मे गढ़वी की ख्याती पूरे गुजरात में निडर पत्रकार के रुप में भी है।
जानकारों की माने तो किसान परिवार में जन्मे इसुदान गढ़वी प्रशंसित पत्रकार और गुजराती मीडिया के लोकप्रिय एंकर हैं. वह दूरदर्शन के कार्यक्रम ‘योजना’ से जुड़े थे और बाद में ईटीवी गुजराती के साथ उन्होंने गुजरात के डांग और कपराडा तालुका में अवैध पेड़ काटने के 150 करोड़ रुपए के घोटाले को उजागर किया. उनकी रिपोर्ट के बाद गुजरात सरकार हरकत में आई. इस घटना ने गढ़वी को प्रसिद्धि दिलाने में मदद की और उन्हें एक निडर पत्रकार के रुप में पेश किया.
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में इसका ऐलान किया. इस दौरान मंच पर गोपाल इटालिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे. अपने नाम के ऐलान के बाद गढ़वी भावुक हो गए और स्टेज पर अपनी मां का आशीर्वाद लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button