साइरस मिस्त्री की मौत: महिला डाँक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया

महाराष्ट्र के पालघर में कार दुर्घटना में मारे गए साईरस मिस्त्री की मौत के मामले में आज मुंबई की शीर्ष स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अनाहिता भी इस दुर्घटना में घायल होकर उपचार करा रहा थी, वे अब ठीक है।
पुलिस के अनुसार साईरस मिस्त्री की मर्सिडीज डॉक्टर अनाहिता पंडोले चला रही थी और दुर्घटना के पीछे की सीट पर सायरस मिस्त्री और उनके भाई जहांगीर पंडोले बैठे हुए थे। पुलिस ने मामले में अनाहिता के पति डेरियस पंडोले का बयान लेकर कर मामला दर्ज किया है। अनाहिता पंडोले के खिलाफ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवारों में से एक शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के वंशज साइरस मिस्त्री की सितंबर में महाराष्ट्र के पालघर में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 
