Uncategorized

अवैध संबध का विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत

दाह संस्कार के लिए ले जाते समय मृतक के पैर पर दिखे चोट के निशान तो खुला हत्या का राज

 

शिक्षा मित्र पति और उसकी पत्नी सुखी जीवन बसर कर रहे थे, कि तभी पत्नी का दिल गैर मर्द पर आ गया। इस मामले की भनक पति को लगी तो उसने पत्नी को समझाया और अवैध संबध विच्छेद करने की सलाह दी, मगर पत्नी के सिर पर प्रेमी का जुनून सवार था, और उसने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति को इतनी दर्दनाक मौत दी कि सुनने वालों की रुह काँप गई। पत्नी और प्रेमी ने इस हत्या को सामान्य मौत बताने के तमाम प्रयास किए मगर मृतक को जब दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी इसके भाई ने कुछ ऐसा देखा कि हत्या का राज खुल गया।
मामला राजधानी दिल्ली से सटे बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र की कालिंदी कुंज कॉलोनी है यहां के निवासी हरेंद्र शर्मा की 21 सितंबर को हरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर रुकनपुर गांव में रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।
मूल रूप से अरनिया थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव निवासी अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय शव के पैरों में चोट के निशान देखे गए और बिजली का तार बंधा हुआ था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। मृतक हरेंद्र के भाई प्रिंस ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी भाभी नेहा और उसके दोस्त रवि के बीच नाजायज संबंध और भाई की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से शिक्षामित्र को मौत के घाट उतारा, जिसमें पहले उसे बेहोश किया गया और फिर बाद में करंट के झटके देकर मौत की नींद सुला दिया। हत्या करने का ढंग सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button