Product by Red Chilis

कुतिया के काटने पर महिलाओं में मारपीट हुई

रतलाम
शहर में आवारा श्वानों के कारण लोग पहले ही परेशान है वही अब पालतू श्वान भी लोगों को काट कर जख्मी कर रहे है। गत दिवस एक पालतू कुतिया ने महिला को काटा तो दो परिवार के बीच बढ़ा विवाद थाने तक पहुच गया।
गुलाबशाह वाह वाली दरगाह रोड़ पर रहने वाली एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार शाम इनकी मां इनके अंकल के साथ बाईक पर बाजार से आ रही थी, इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाली सुशीला प्रजापत के घर की पालतू कुतिया ने छात्रा की माताजी के बाए पेर पर काट लिया। जब छात्रा ने पड़ोसी महिला को कुतिया घर में बांध कर रखने की सलाह दी तो कुतिया की मालकिन छात्रा से उलझ कर मारपीट करने लगी। छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इधर इसी मामले में करमदी रोड़ पर रहने वाली महिला ने भी छात्रा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button