क्राइम

शिक्षिका पत्नी को पति ने चाकू मारकर जख्मी किया

रतलाम
शहर के कालिका माता मंदिर क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका को इनके पति ने चरित्र शंका करते हुए चाकू से हमला कर घायल किया है। महिला ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर काम करने वाली महिला का विवाह वर्ष 2014 में भूपेन्द्र से हुआ था। इनकी एक बालिका भी है। पति की शराब की आदत के चलते इनका मनमुटाव हुआ और मामला तलाक तक पहुच गया, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और दोनो अलग अलग रहते है।
बुधवार शाम शिक्षिका अपनी बच्ची को लेने के लिए टीआईटी रोड़ गई थी। इसी दौरान पति ने चरित्र पर शंका करते हुए विवाद शुरु कर दिया और छोटे चाकू से कमर पर वार कर दिया। इनकी सास और बेटी ने बीच बचाव कर इन्हे बचाया। बाद में महिला ने अपने माता पिता के साथ संबधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर पटरी पार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी भाभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि इनके भाई की शादी वर्ष 2021 में उज्जैन निवासी युवती के साथ हुई थी। विवाह के एक माह बाद ही भाभी बगैर बताए अपने मायके चली गई और मायके से भी किसी के साथ भाग कर चार दिन वापस आ गई। ऐसा वह कई बार कर चुकी है, मगर हम लोक लाज के कारण और परिवार की बदनामी के कारण चुप रहे। कुछ समय पहले भाभी मायके गई और वापस आई तो उनके गले के पिछले हिस्से में उनके प्रेमी के नाम का टेटू गुदा हुआ था।
हमने जब इसके बारे में पूछा तो भाभी बोली कि मेरे घर वालों ने मेरी मर्जी के बगैर शादी की है, मुझे तलाक चाहिए। जब कोर्ट में तलाक का प्रकरण विचारधीन था और मैने भाभी के खिलाफ गवाही दे हुए इनके भागने की बात कही तो भाभी उसी दिन से मेरी दुश्मन होकर मेरे व मेरे परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर अनाप शनाप लिख रही है। वह मोबाईल पर मेरे और मेरे भाई के खिलाफ अब सोशल मीडिया पर गालिया भी लिखने लगी है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button