मेमू ट्रेन में रतलाम के यात्री की जेब कटी, 52 हजार रुपए ले गए बदमाश

रतलाम
शहर के शक्ति नगर में रहकर अपनी पत्नी के साथ मेघनगर से रतलाम आ रहे युवक की जेब काटकर अज्ञात बदमाश 52 हजार रुपए ले गए है। जीआरपी ने शिकायत दर्ज कर चोर की तलाश शुरु की है।
मिली जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी ललित पिता कैलाश राठोर 24 जून को अपनी पत्नी के साथ दाहोद रतलाम मेमू पैसेन्जर ट्रेन में बैठ कर मेघनगर से रतलाम आ रहे थे। टे्रन मेघनगर से चली तभी ललित ने अपने पेंट की सीधी जेब संभाली तो पता चला कि इनके जेब से रुपए गायब हो चुके है। यह रुपए इनके वाहन सुपर कैरी के साई के रुपए थे। बताया जाता है कि ललित कोच नम्बर 208234 में बैठे थे जिसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है। ललित के अनुसार 52 हजार रुपए में 500,200 और 100 के नोट शामिल है। ललित की शिकायत पर जीआरपी जांच कर रही है।
एक अन्य मामले में टीवीएस कंपनी से जुड़े रिकवरी ऐजेन्ट ने समय पर किश्त नही भरने के कारण एक युवक की बाईक अपने कब्जे में कर के कंपनी में जमा कराने के पहले अपने घर पर रख ली और शहर से बाहर चला गया, वापस आया तो बाईक चोरी हो चुकी थी। सालाखेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार टीवीएस कंपनी की माँ कृपा ऐजेन्सी के माध्यम से वाहनों की किश्त वसूल करने वाले ऐजेन्ट ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसे गोलु पिता हेमला मुनिया निवासी ग्राम अजब बोराली तह.पेटलावद से मो.सा.क्रमांक टी.वी.एस.राईडर कम्पंनी की गाडी की किश्त रिकवर करने के लिए कंपनी ने कहा था। हेतु गोलु का नाम दिया था । इस गाड़ी की किश्त लेने जब वह गोलू के घर पहुचा तो उसकी माँ ने कहां कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया इसलिए हम किश्त नही भर पाएगे आप यह गाड़ी लेकर चले जाओं।
ऐजेन्ट यह गाड़ी लेकर 18 जून को अपनी बुआ की बेटी के राजीव नगर गया और गाड़ी वही खड़ी कर चाबी अपने जीता को देकर जयपुर चला गया। इसके जयपुर पहुचते ही 19 जून को इसके जीजा का फोन पहुचा की तुम्हारी गाड़ी कोई चोरी कर ले गया है। ऐजेन्ट ने रतलाम पहुच कर गोलू सहित अन्य स्थानों पर बाईक को तलाश किया, मगर वह नही मिली तो थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
