चोर अलमारी में रखेे नोट ले गया और अपना मोबाईल छोड़ गया

रतलाम
जिले के जावरा स्थित पहाडिया रोड़ पर रहने वाले एक मकान में अज्ञात बदमाश चोरी करने घुसा और उसने अलमारी में रखे हजार रुपए चोरी कर लिए, मगर जाते जाते अपना मोबाईल वही भूल गया। अब परिवार की महिला ने मोबाईल पुलिस को सौपती हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जावरा के पहाडिय़ा रोड़ पर रहने वाली महिला का पति पानी पूरी का ठेला लगाता है। गत दिवस वह अपने गांव भिण्ड गया हुआ था और इसकी पत्नी घर में अकेली थी। सुबह इसने देखा कि घर की छत का दरवाजा खुला हुआ है और अलमारी का ताला तोडक़र अज्ञात बदमाश इसमें रखे 5 से 7 हजार रुपए चोरी कर ले गया है। महिला ने यह जानकारी अपने पति को मोबाईल पर दी। महिला ने देखा कि अलमारी खुली हुई है और इसके पास में ही ओपो कंपनी का मोबाईल रखा हुआ है।
महिला के अनुसार यह मोबाईल इसी मोहल्ले मे ंरहने वाले किसी समरथ बामनिया का है। महिला ने पड़ोसियों के साथ जाकर जावरा शहर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि इसे शंका है कि समरथ ने इसके घर चोरी की है।
इधर शहर के पैलेस रोड़ रहने वाले वकील अपने परिवार सहित शहर से बाहर गए हुए थे और अज्ञात बदमाश इनके घर पर हाथ साफ कर गए।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार वकील साहब परिवार सहित शहर से बाहर गए हुए थे। जब यह पुन: घर लौटे तो देखा कि मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। इन्होने जैसे तैसे पड़ोसियों के घर की छत से अपने घर में प्रवेश किया तो देखा कि घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। रसोईघर में रखे तांबे व पीतल के बर्तन, भोलेनाथ की चांदी की प्रतिमा सहित लगभग 15 हजार रुपए का सामान अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। वकील ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
