लिव इन रिलेशनशिप वाले पति ने कर दिया युवती पर हमला

रतलाम
जिले के आलोट न्यायालय में नोटरी के माध्यम से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती के चरित्र पर इनके कथित पति को शक होने लगा और उसने युवती की पिटाई कर दी। युवती ने संबधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अब कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने नोटरी के माध्यम से कृष्णपालसिंह के साथ गत वर्ष 28 अप्रेल को रिश्ता बनाया था और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। गत 22 जून को रात दस बजे कृष्णपाल आया और बोला कि आजकल तू किसी दूसरे व्यक्ति से भी बात करती है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो कृष्णपाल ने युवती के साथ मारपीट कर इसे घायल कर दिया। युवती की आवाज सुनकर यहां इसके सास ससुर आए और बीच बचाव किया। बाद में घायल युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर ढोढर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसकी सुमित नामक युवक से पहचान थी और बातचीत करती थी। मगर विगत 7 माह से हमारी बोलचाल बंद है। मगर सुमित के परिवार को शंका है कि मै अब भी सुमित से बोलती हू। इसी बात को लेकर बीते दिनों विवाद हो गया और सुमित की माँ बहन आदि ने युवती के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी। युवती की शिकायत पर रिगनोंद थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
इसी मामले में सुमित की माँ ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इनके दो लडक़े है और दोनो की शादी हो चुकी है। मगर एक युवती आज भी सुमित से संबध बनाए हुए है। बीते दिनों उसे सुमित से दूर रहने की समझाईश दी गई तो युवती बोली कि सुमित से बोलना बंद नही करेगी। इसी बात पर हुए विवाद में युवती ने सुमित की माँ और बहन आदि के साथ मारपीट की है। पुलिस ने इस शिकायत पर भी कायमी की है।
