2 करोड़ के लालच में महिला ने क्रिप्टों करेंसी में डूबाए 90 लाख रुपए

रतलाम क्रिप्टों करेंसी नामक संस्था निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा देती है। इस जानकारी के बाद एक महिला ने कंपनी में दो लाख रुपए लगाए और चार दिन बाद इसके पास मुनाफे के रुप में 20 हजार रुपए आ गए। इस मुनाफे को देख महिला के मन में लालच बड़ा और इसने टुकड़े टुकड़ों में 90 लाख का दाँव खेल लिया। मगर मुनाफा तो छोड़ों इसका मूल धन भी डूबने लगा। मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को की गई तो शिकायत इन्दौर क्राईम ब्रांच को सौपी गई, जहां जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कायमी की गई है।
थाना अपराध शाखा नगरीय इन्दौर तक पहुची इस शिकायत पर गौर करे तो पता चलेगा कि समर्थ पार्क कालोनी उमरिया तहसील महू इन्दौर निवासी गीताजंली अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्रिप्टो संस्था से जुड़े पूणे महाराष्ट्र निवासी अनावदेकर विशाल बाजपाई के माध्यम से इन्होने निवेश की गई राशि से दो गुना लाभ प्राप्त होने के लालच में 90 लाख रुपए निवेश किए थे, इसमें से इन्हे मात्र पांच लाख रुपए प्राप्त हुए और शेष राशि डूब गई है।
इस शिकायत के बाद रुपए लेने वाले आरोपितों को अपराध शाखा ने समय समय पर नोटिस आदि देकर अपने बयान दर्ज कराने और जांच में सहयोग के लिए सूचना भी दी गई थी, मगर कोई भी पेश नही हो पाया था। कुछ ने डाक से अपने कथन भेजे भी जिन्हे जांच फाईल में शामिल किया गया था। मगर रुपए निवेश कराने वाला अनावेदक विशाल बाजपाई शिकायत जाँच के दौरान न तो कार्यालय उपस्थित हुए नही डाक के माध्यम से शिकायत के संबंध में अपने कथन पेश किये गये ।
तमाम तरह की जांच और बयानों के आधार पर यह साफ हो गया कि क्रिप्टों करेंसी में निवेश कर दोगुना मुनाफा कराये जाने का गीताजंली को प्रलोभन दिया गया और 90 लाख रुपये की राशि प्राप्त कर बेईमानी पूर्वक अवैध रुप से लाभ प्राप्त किया एवं स्वयं उपयोग किया गया। उक्त कृत्य धारा 318(4) एवं 316(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 की परिधि में पाया गया है । इसी मामले में क्रिप्टों संस्था के कुछ जिम्मेदारों के खिलाफ कायमी की गई है।
