ससुराल से भागी युवती प्रेमी के घर पहुची तो पति ने प्रेमी की माँ पर हमला कर घर में आग लगाकर चोटी काटी

रतलाम
जिले के थाने में अजीब मामला आया है। कुछ सालों पहले ग्राम पांचपाड़ी में रहने वाले एक युवक के घर एक युवती आई और शादी करने की जिद करने लगी। जब युवक की माँ को लडक़ी की यह हरकत ठीक नही लगी तो उन्होने युवती को उसके माता पिता के घर पहुचा कर अपने लडक़े की शादी अन्य स्थान पर कर दी। सब कुछ ठीक चल रहा था कि पिछले दिनों यही युवती वापस अपने प्रेमी के पास आकर बोली कि मै तुम्हारे साथ ही रहूगी। उधर युवती के पति को इस मामले की जानकारी लगी तो वह अपने साथियों के साथ अपनी बीवी को ढंूढते हुए प्रेमी के घर पहुच गया और यहां आकर उसने प्रेमी की माँ के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसकी चोटी भी काट दी, साथ ही घर में रखे सामाना को बाहर फेंक कर उसमें आग लगा दी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस अब आरोपितों पर कार्रवाई कर रही है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि वह पांचपाड़ा ग्राम में रहती है। 20 साल पहले इसके पति की मौत हो चुकी है, इसके बाद यह अपने मायके कुण्डाल मईड़ा में रहने लगी है। इनके तीन लडक़े है और अशोक नामक लडक़ा भी इनके साथ ही रहता है। करीब 7 साल पहले ग्राम पिपलौदी की युवती इनके घर आई थी और बोली थी कि मै अशोक से शादी करना चाहती हू। मगर उस समय युवती को समझाकर उसके माता पिता को सौप दिया था और अशोक की शादी कर दी थी।
कुछ समय के बाद वही युवती वापस अशोक के पास आ गई है । इस बात की जानकारी जब युवती के पति पवन को लगी तो वह अपने भाई पंकज व अन्य चार पांच साथियों के साथ महिला के घर पहुच गए और अशोक और युवती के बारे में जानकारी लेकर बोले कि अशोक व युवती तुम्हारे घर में ही छिपे हुए है। इस समय अशोक और युवती गांव वालों के साथ सोमवती अमावस्या पर उज्जैन में स्नान करने गए हुए थे।
इधर युवती और अशोक को ढूंढने आए पवन और इसके साथियों ने महिला के मकान में घुसकर यहां रखे कुलर, कपड़े आदि सामान और पिकअप वाहन के दो टायरों में आग लगा दी। जब महिला ने इन्हे रोकने का प्रयास किया तो पवन ने तलवार चलाना शुरु कर दिया। पवन ने तलवार से महिला की चोटी भी काट दी। पवन और इसके साथियों के हमले से चिल्ला रही महिला की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुचे इसी दौरान महिला के दो बेटे भी मौके पर पहुचे और हमलावरों को वहां से भगाया और घायल महिला को बिरमावल अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां से इसे मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 333, 296(ए),115(2),351(2),3(5),326 (च) बीएनएस दर्ज किया है।
