क्राइम

नर्स के घर हाथ साफ कर एक लाख का माल ले गए चोर

रतलाम
जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत होकर थाना औधोगिक क्षेत्र में रहने वाली महिला के मकान से अज्ञात बदमाश करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में कार्यरत नर्स अपने पति के साथ पिछले दिनों नागदा गई थी। घर पर इनकी बेटी थी जो अपनी मासी के घर चली गई थी। बेटी जब सुबह अपने घर पहुची तो इसने देखा कि मकान का नकूचा टूटा हुआ है और अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। बेटी ने अपनी माँ को सूचना दी और मां ने अपनी बहन के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि अज्ञात बदमाश नर्स के मकान से चांदी के पायल, चांदी का कंदोरा, साडी की चेन चांदी की, 02 सोने के टाप्स, सोने का टीका, सोने की नथ, 03 चांदी की चुडिय़ा, सोने का मंगल सूत्र, सोने के मोती सहित एवं 2000 रूपय नकदी चोरी कर ले गए है।
इधर थाना स्टेशन रोड़ के पीछे स्थित दो बत्ती पर पान और जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले के यहां भी अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
दुकानदार के अनुसार वह 15 जून को रात 2 बजे तक दुकान पर था उसके बाद सोने चला गया था। सुबह करीब 6 बजे इसके काका ने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब दुकानदार यहां पहुचा और देखा तो गल्ले से रुपए व दुकान में रखा सामान गायब था।

Related Articles

Back to top button